परिवार से दूर होता सिनेमा? अविनाश तिवारी ने बताई ‘फ़ैमिली एंटरटेनर्स’ की कमी की असली वजह

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 9, 2026

अविनाश तिवारी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च के दौरान, जहां वे अपनीको-स्टार मेधा शंकर के साथ मौजूद थे, वहीं उन्होंने बॉलीवुड में कम होती फ़ैमिली एंटरटेनर फिल्मों पर खुलकर अपनी राय रखी।

अविनाश तिवारी का मानना है कि आज भी अच्छी फिल्में बन रही हैं, लेकिन पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्में बनाने का ट्रेंड धीरे-धीरे कमहो गया है। उन्होंने कहा, “एक्चुअली फर्स्ट ऑफ ऑल बहुत अच्छी-अच्छी फिल्में बन रही हैं... जो अच्छी फिल्में बनती हैं वो हम जाकर देखते हैं औरशायद देखना भी चाहिए।”

उन्होंने इस बदलाव के पीछे समाज में आए बदलावों को जिम्मेदार ठहराया। उनके अनुसार, “अगर मैं बहुत डिटेल तरीके से सोचूं तो जैसे आप शहर हैं।यहां पे बहुत सारे लोग माइग्रेटेड आए हैं... पीपल ट्रैवल फ्रॉम वेरियस प्लेसेस... दे आर मोर इंडिविजुअल्स हियर... द फैमिली दैट यूज्ड टू एक्सिस्ट जोपहले जॉइंट फैमिली साथ में जाती थी… वन ऑफ द रीज़ंस इज़ माइग्रेशन।”

अविनाश ने आगे टिकट की बढ़ती कीमतों को भी एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा, “सेकंड आई फील इज़ द टिकट प्राइसेस... अगर आप अपनेपरिवार को लेकर जाते हैं तो सडनली टिकट छह हो गई।”

इसके साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर्स की सोच पर भी सवाल उठाया। “थर्ड आई फील दैट हमने यह सोचना ही बंद कर दिया कि यह सारे बैंडविथ केलिए फिल्म बनानी है… कहीं ना कहीं हमारे सोच में ही वो चीज गायब होती जा रही है।”

अपने निजी अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके अपने घर के बच्चे भी उनकी कुछ फिल्में नहीं देख पाते। “मैं अपने घर पे मेरी भाभी सेबात कर रहा था… उन्होंने कहा उसमें बच्चे को गोली मार दी… ओनली टू रियलाइज़ कि मेरे घर के ही बच्चे मेरी फिल्म नहीं देख रहे हैं।” उन्होंने यह भी माना कि आज का सिनेमा ज्यादा ‘इंडिविजुअलिस्टिक’ हो गया है। “फैमिली एज एन आईडिया… हैज़ स्लाइटेड शिफ्टेड… इट हैज़बिकम मोर इंडिविजुअलिस्टिक।”

अविनाश ने उम्मीद जताई कि उनकी नई फिल्म परिवारों को फिर से सिनेमाघरों तक लाने का काम करेगी। “दिस इज़ अटेम्प्ट टू गेट द फैमिलीज़बैक… वी वांट टू गो एंड सेलिब्रेट विथ आवर फैमिलीज… एंजॉय, चिल्ड, हैव फन।”

गौरतलब है कि गिन्नी वेड्स सनी 2 का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है और इसे विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है। मसूरी की पृष्ठभूमि पर आधारित यहफिल्म शादीशुदा जिंदगी की नई चुनौतियों, रोमांस और फैमिली ड्रामा को पेश करती है।

फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजरआएंगे। यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है और मेकर्स को उम्मीद है कि यह दर्शकों को एक बार फिर परिवार के साथ सिनेमा देखने केअनुभव से जोड़ पाएगी।


जमशेदपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jamshedpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.