Posted On:Tuesday, April 13, 2021
चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | वीडियो में एक व्यक्ति दिन के उजाले में एक महिला को कई बार चाकू मारता हुआ दिख रहा है। एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हिंदू महिला की हत्या की ऐसा दावा वीडियो के साथ किआ जा रहा है | “कश्मीर तो दूर की बात है। अब दिल्ली का हाल भी कश्मीर जैसा होता जा रहा है। लव जिहाद का विरोध करने वाली महिला की चाकुओं से गोदकर खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वहां के लोग देखकर निकल जाते हैं। कोई उसे बचाता नहीं यही डर हिंदुओं की बर्बादी का कारण बनेगा” | यह बात वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है | तब ट्विटर पर वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी रोहिणी का एक ट्वीट मिला। ट्वीट में साफ लिखा गया था कि ये एक पति का अपनी पत्नी को मारने का मामला है जिसमें हरीश उम्र ४५ ने अपनी पत्नी नीलू (उम्र ४०) को चाकू से मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी दोनों एक ही समुदाय के हैं। लव-जेहाद वाली बात नहीं है। मामला रोहिणी विजय विहार का है जहां हरीश मेहता नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी नीलू मेहता की बेरहमी से पिटाई कर १० अप्रैल की रात मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल से बात करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह की सांप्रदायिक की बात नहीं है। पति और पत्नी दोनों एक ही धर्म के हैं। उनके घर के बाहर यह घटना हुई थी। घटना के बाद नीलू को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा है कि पूछताछ के दौरान मेहता ने खुलासा किया कि उसने हाल ही में नीलू से शादी की थी। वो सफदरजंग अस्पताल में काम करती थी। वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था। वह पत्नी से काम बंद करने और घर की देखभाल करने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मेहता को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।
जमशेदपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की इजाजत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई शर्तें, जानिए पूरा मामला
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट की 7 महीने बाद वापसी, देखें VIDEO
AIADMK सांसद CV षणमुगम के विवादित बयान से मचा बवाल, DMK ने महिलाओं का अपमान बताया, जानिए पूरा मामला
‘कर्ण’ के रूप में अमर हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Diwali बोनस पर लगता है टैक्स? कर्मचारी जरूर जान लें ये बातें
Aaj ka Panchang: आज अश्लेषा नक्षत्र के साथ रहेगा साध्य योग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें 15 अक्टूबर का पंचांग
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक, कैरेबियाई सागर में शिप को बनाया निशाना, वेनेजुएला ने की शिकायत
15 अक्टूबर का इतिहास: कलाम का जन्मदिन, एयर इंडिया की शुरुआत और नोबेल शांति की गूंज
भारत का सबसे युवा निर्माता रच रहा है रचनात्मकता की नई मिसाल – हरमनराय सिंह सहगल
रणवीर सिंह का ‘एजेंट अवतार आया सामने – आग लगा दे के साथ मचाई सनसनी!
Aaj Ka Rashifal: धनतेरस से पहले आज इन 3 राशियों को लाभ होना पक्का, पढ़ें 17 अक्टूबर 2025 का राशिफल
फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...
कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की हुई थी मौत, जानें 18 अक्टूबर का इतिहास
Aaj ka Panchang: आज धनतेरस पर बन रहा है ब्रह्म-इन्द्र योग का संयोग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें ...
Aaj Ka Rashifal: आज धनतेरस पर चमकेगा इन 4 राशियों की किस्मत का सितारा, पढ़ें 18 अक्टूबर 2025 का राशि...
Kaalchakra: धनतेरस पर इस समय खरीदारी करने से होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें शुभ मुहूर्त
फैक्ट चेक: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चे की मदद करते कुत्ते का ये वीडियो AI का कमाल है
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jamshedpurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer