सुबह 6 बजे ही तेल कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों का ऐलान कर दिया जाता है. कंपनियां ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं और नई दरों की घोषणा करती हैं। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें, कभी-कभी घटते भी हैं और कभी-कभी दाम सामान्य भी रहते हैं। ईंधन की कीमतों में आखिरी बार बड़ा बदलाव साल 2022 में हुआ था, जिसके बाद इसमें कुछ रुपये की कमी या बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं आज यानी 7 फरवरी 2024 को कहां पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ और कहां महंगा।
 
आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत
	
		
			|  शहर | 
			पेट्रोल की कीमत | 
			डीजल की कीमत | 
		
		
			| दिल्ली | 
			 96.72 | 
			 90.08 | 
		
		
			| चेन्नई | 
			 96.72 | 
			 90.08 | 
		
		
			| कोलकाता | 
			 106.03 | 
			 92.76 | 
		
		
			| मुंबई | 
			 106.31 | 
			 94.24 | 
		
		
			| नोएडा | 
			96.65 | 
			89.76 | 
		
		
			| गुरुग्राम | 
			97.18 | 
			90.05 | 
		
		
			| मथुरा | 
			96.35 | 
			89.61 | 
		
		
			| गाजियाबाद | 
			96.58 | 
			89.75 | 
		
		
			| प्रयागराज | 
			97.17 | 
			90.64 | 
		
		
			| लखनऊ | 
			96.57 | 
			89.76 | 
		
		
			| अयोध्या | 
			97.03 | 
			90.22 | 
		
		
			| आगरा | 
			96.63 | 
			89.57 | 
		
		
			| जयपुर | 
			108.48 | 
			93.69 | 
		
		
			| पटना | 
			107.24 | 
			94.32 | 
		
		
			| कानपुर | 
			96.71 | 
			90.13 | 
		
		
			| मेरठ | 
			96.31 | 
			89.64 | 
		
		
			| वाराणसी | 
			96.89 | 
			90.64 | 
		
		
			| पोर्ट ब्लेयर | 
			84.10 | 
			79.74 | 
		
	
 
अपने घरेलू फोन से नवीनतम ईंधन दरों का पता लगाएं
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है, जिसके बाद नई दरें तेल कंपनियों की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। आप चाहें तो एसएमएस के जरिए भी नई दरें चेक कर सकते हैं। आप भारत पेट्रोलियम को 9223112222 और इंडियन ऑयल को 9224992249 पर RSP और सिटी पिन कोड भेजकर पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जान सकते हैं। इसके अलावा शहर का कोड और एचपी एचपीसीएल नंबर 9222201122 पर मैसेज के तौर पर भेजना होगा।